ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मेघालय में सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस, राज्यपाल को सौंपी चिट्ठी
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 11:33:27 AM
मेघालय में सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस, राज्यपाल को सौंपी चिट्ठी

शिलांग। मेघालय में सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर दिया। राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में 21 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बनाना चाहती है। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (3 मार्च) को आए नतीजों में वहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। कमलनाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मुकुल वासनिक के साथ मेघालय पहुंचे हैं। वे यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

 
 
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के अपने प्रयास में मेघालय के सभी क्षेत्रीय दलों के संपर्क में हैं। कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा ने वाममोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया है, लेकिन त्रिपुरा की जनता को जल्द ही समझ में आ जाएगा कि उनको गहरा आघात लगने वाला है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस त्रिपुरा में मुख्य मुकाबले में नहीं थी।
 
मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 21 सीटें जीत ली हैं, जबकि पिछले चुनावों में पार्टी ने 60 में से 29 सीटें जीती थीं। भाजपा की संभावित गठंबधन साझेदार नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 19 सीटें जीत ली हैं। राज्य की 60 में से 59 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS