ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बीजेपी ने चुने 6 पर्यवेक्षक
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2018 10:48:35 AM
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बीजेपी ने चुने 6 पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और जुअल ओराम को त्रिपुरा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी को यहां अपने सहयोगी के साथ दोतिहाई बहुमत हासिल हुआ है। इन मंत्रियों को राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन का काम सौंपा गया है। बोर्ड की बैठक में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने बताया कि बोर्ड ने नगालैंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस राज्य में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी। वहीं मेघालय का परिणाम त्रिशंकु हो गया है।
 
नड्डा और पार्टी के महासचिव अरूण सिंह नगालैंड के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं जबकि केंद्रीय मंत्री किरेण रिजुजु और अल्फोंस कन्नाथनम मेघालय के लिए पर्यवेक्षक होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय बोर्ड के कई अन्य सदस्य बैठक में मौजूद थे।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। उन्होंने वाम दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब सूरज ढलता है तो उसका रंग लाल होता है और जब सूरज उदय होता है तो केसरिया होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में वाम दलों की राजनीति का अंत हो गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS