राष्ट्रीय
जम्मू: एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 8:47:03 PMजम्मू। नियंत्रण रेखा के निकट एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान गश्ती दल का हिस्सा था और उसने खारी करमारा सेक्टर में एक बारूदी सुरंग पर गलती से पैर रखा दिया। जवान ने अपना दाहिना पैर इस दुर्घटना में खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि जवान को तत्काल वहां से निकालकर निकटवर्ती सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि बाद में जवान को उधमपुर सेना अस्पताल भेज दिया गया। सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के निकट बारूदी सुरंग लगाई जाती हैं।