ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उपचुनाव में मिली जीत पर बोले राहुल- अहंकार की हुई हार
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2018 6:58:01 PM
उपचुनाव में मिली जीत पर बोले राहुल- अहंकार की हुई हार

 नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह अहंकार और कुशासन की हार है। ​कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिए पार्टी कार्यकताओं को बधाई दी है। 

 
राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस-मुंगावली की शानदार जीत की बधाई। यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है। वहीं गुना सांसद व सीएम पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस जीत को धनबल-बाहुबल पर जनबल की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री बल-मंत्रीबल पर जनबल की जीत है। गांधी जी ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है।
 
बता दें कि मध्य प्रदेश के कल घोषित उपचुनाव नतीजों में कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगवाली विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हालिस की। मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को 2124 वोटों से पराजित किया। वहीं, कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8083 मतों से हराया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS