राष्ट्रीय
संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर की गोलीबारी
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 8:07:46 PMजम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और आवासीय इलाकों को लक्ष्य कर भीषण गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। गोलबारी में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी के भिम्बर गली इलाके में अकारण ही भीषण गोलीबारी की थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गई थे।