ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अंतिम सफर पर निकलीं श्रीदेवी, तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 2:37:08 PM
अंतिम सफर पर निकलीं श्रीदेवी, तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर

मुंबई। श्रीदेवी का अंतिम सफर शुरू हो चुका है और उनके साथ अपार जनसमूह भी है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से हो रहा है। सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेटकर उनका पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। उनकी इस अंतिम यात्रा में जिस वाहन में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है, उसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोहित मारवाह सवार हैं। वाहन के साथ श्रीदेवी के हजारों फैन चल रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार साढ़े तीन बजे किया जाएगा। 

 
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में पहुंच चुका है। एक्ट्रेस के दीदार के लिए भारी मात्रा में फैन्स मौके पर मौजूद हैं। कपूर खानदान के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैरिकेट्स लगाए हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर और अरबाज खान सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुके हैं। सोनम कपूर कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ नजर आईं।
 
मालूम हो कि, श्रीदेवी के शव को एक विशेष विमान से दुबई से मुंबई ले आया गया, जिसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, राहुल रवैल और अर्जुन कपूर भी साथ आए। इस मौके पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भीड़ से बचाने के लिए एंबुलेंस को गेट नंबर-1 से बाहर निकाला गया जो एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के करीब है। अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का शव लेने पहुंचे थे।
 
दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है। केस बंद करने के बाद ही परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी। पुलिस के मुताबिक, इस केस में ऐसा कुछ नहीं है जिस पर संदेह किया जा सके। डेथ सर्टिफिकेट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने की वजह से हुई। जबकि मौत के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन की बात सामने आई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS