राष्ट्रीय
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भारी भीड़ के बीच ऐश्वर्या, सुष्मिता, माधुरी और काजोल भी पहुंचीं
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 11:45:11 AMनई दिल्ली। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में लंबी लाइनें लग गई हैं। दूसरी ओर, बॉलीवुड सितारे भी यहां पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के बीच सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंच गई हैं। उनके अलावा माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, काजोल और जैक्लिन फर्नांडिस सरीखे सुपरस्टार भी पहुंच गए हैं।
श्रीदेवी के देवर संजय कपूर और भतीजे हर्षवर्धन कपूर भी वहां पहुंच चुके हैं। सोनम कपूर और फराह खान भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए आ गए हैं। फिल्म अभिनेता अनु कपूर, अरबाज खान, फराह खान, उर्वशी रौतेला अंतिम यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे। सोनम कपूर कथित बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर से उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था।