ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचीं माधुरी दीक्षित, जया बच्‍चन
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 11:11:36 AM
अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचीं माधुरी दीक्षित, जया बच्‍चन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 03।30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्‍मशान भूमि में किया जाएगा। इससे पहले बीती सोमवार रात 10।30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। यहां सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, पूनम ढिल्‍लन, राजपाल यादव, राज्‍यसभा सांसद डॉ। सुभाष चंद्रा समेत कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने के बाद उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी भी अपनी अपने घर पहुंच गईं। उनका घर मुंबई के लोखंडवाला में ग्रीन एकर्स है और उनके पार्थिव शरीर को यहीं लाया गया था। एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर पहुंचे थे। उनके साथ अमर सिंह और अनिल अंबानी भी दिखे।

कॉरियोग्राफर सरोज खान, जया बच्‍चन और माधुदी दीक्षित पहुंची मुंबई के सेलीब्रेशन स्‍पोर्ट्स क्‍लब।  श्रीदेवी के परिजन, संजय कपूर, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर भी सेलीब्रेशन स्‍पोर्ट्स क्‍लब अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। कॉरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान, सोनम कपूर अपने दोस्‍त आनंद अहूजो के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचीं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए अभिनेता अरबाज खान पहुंचे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS