राष्ट्रीय
फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 10:45:29 AMमुम्बई। महज 4 साल की उम्र में एक तमील फिल्म कंधन करुणाई से फिल्म कॅरियर की शुरुवात करने वाली जानीमानी अदाकारा श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार की रात दुबई में निधन हो गया है। समाचार एजेंसियों के अनुसार वे अपने भतीजे की शादी में शरीक होने अमीरात गयी हुई थीं। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के 54 बसंत ही देखें। लिहाजा उनका फिल्मी करियर 50 साल का रहा क्योंकि उन्होंने 4 साल की उम्र से अभिनय शुरू कर दिया था। उनकी पहली हिन्दी फिल्म 1979 में "सोलहवा सावन' था। इस फिल्म में उन्होंंने मुख्य कलाकार की भूमिका निभाई थीं।। 1997 में सुपर हिट फिल्म "जुदाई' के बाद 15 वर्षाें तक फिल्मों से गायब रहीं। फिर 2012 में "इंग्लिश-विंग्लिश' फिल्म में नजर आईं। यह फिल्म भी सुपर हिट हुई।
उनके निधन की खबर से उनके मुम्बई स्थित अवास पर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गयी है। उनका जाना न केवल बॉलीवुड बल्कि उनके फ़ैंस के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आ रहे शोक संदेशों से यह अंजादा लगाया जा सकता है कि वे अपने फैंस के दिलों में किस तरह राज करती थीं। 80 का दशक हिन्दी सिनेमा में श्रीदेवी का दशक माना जाता है।