राष्ट्रीय
दिल्ली : आप विधायक जरवाल गिरफ्तार, अमानतुल्ला ने भी किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 1:28:42 PM नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को मंगवार देर रात हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें उनके देवली स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की गयी और न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बुधवार को दिन में विधायक अमानुतल्ला खान ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने जामिया नगर थाने में सरेंडर किया।
अमानतुल्ला ने इस दौरान इसे भाजपा की साजिश बताया व दिल्ली सचिवालय में कर्मचारियों द्वारा एक मंत्री के साथ किये गये दुर्व्यवहार का मामला उठाया। अमानुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने व अन्य आप विधायकों ने सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास पर विधायक के साथ धक्का-मुक्की व दुर्व्यवहार किया।