राष्ट्रीय
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, लोगों में मतदान के लिए उत्साह
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 10:37:16 AMअगरतला/नई दिल्ली। त्रिपुरा में आज 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लें। राज्य भर में 3,214 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक चलेंगे।
चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदारी पेश कर रही है। वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं।