राष्ट्रीय
जम्मू-कश्मीर के कटली में दिखे 2 हथियारबंद संदिग्ध, सेना ने चलाया सर्च अभियान
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2018 1:56:52 PMश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कटली में दो संदिग्धों को देखा गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सेना को दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों संदिग्धों ने काले रंग के कपड़ पहने हुए थे और उनके पास हथियार थे। कटली में जब दोनों संदिग्धों को हथियार थामे देखा गया तो कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर उनसे पूछताछ की। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद दोनों संदिग्ध वहां से फरार हो गए7 स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर सेना के अधिकारियों ने कटली में सर्च अभियान चलाना शुरू कर दिया है।
जम्मू में भारतीय सेना के पीआरओ ने बताया कि कटली में संदिग्धों को देखा गया है. संदिग्धों को देखे जाने की जानकारी सेना के अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों ने दी है, जिसके बाद सर्च उन्हें तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।