ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
''मिशन 2019'' का बिगुल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2018 5:40:36 PM
''मिशन 2019'' का बिगुल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका

 जींद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां ‘मिशन 2019’ का बिगुल फूंकते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि इस बार वे प्रदेश में लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत दिलायेंगे। 

 
शाह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव जीताने का प्रण दिलाया। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज से देश एवं प्रदेश के तमाम कार्यकर्ता ‘मिशन 2019’ के लिए काम करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई युद्ध नहीं है जिसमें हरियाणा के वीरों ने बलिदान न दिया हो। अनाज उत्पादन के क्षेत्र में देश को स्वायत्त बनाने का श्रेय हरियाणा को जाता है। हरियाणा के किसान और जवान आज विश्व पटल में देश की पहचान बन चुके है। 
 
शाह ने हरियाणा की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग सरकार में 13वें वित्त आयोग में हरियाणा को केवल 14 हजार करोड़ रूपये जारी किया गया था। वहीं, भाजपा ने 14 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के बाद हरियाणा को 42 हजार करोड़ रुपए जारी किये। 
 
उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दलों के बजाय कार्यकर्ताओं को हिसाब देना पसंद करते हैं। शाह ने केंद्र एवं हरियाणा की सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया और कहा कि हरियाणा में किसानों के नाम पर सरकारों का गठन किया था, लेकिन उनका हित नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि आज विरोधी भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते हैं। वह समय बीत गया जब हरियाणा में तबादला उद्योग चलता था। इससे पहले अमित शाह का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शिता से कार्य करते हुए पिछले सरकार के कार्यकाल के गड्ढे भरने का काम किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS