ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह नियंत्रण में कानून व्यवस्था
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 5:32:57 PM
योगी ने कहा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह नियंत्रण में कानून व्यवस्था

अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के 18 फरवरी को होने वाले चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून- व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध घटे हैं और गत 10 महीने के उनके कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ और न ही कहीं कर्फ्यू लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनती है तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचे।
 
बीजेपी यदि विधानसभा चुनाव जीतती है तो केन्द्र सरकार के साथ उसके अच्छे संबंध होंगे और केन्द्रीय परियोजनाएं राज्य में लाने और अमल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार राज्य में गत 25 साल से शासन कर रही है लेकिन त्रिपुरा की जनता केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS