ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अररिया लोकसभा और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीटों के लिए 11 मार्च को होंगे उपचुनाव
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2018 4:14:25 PM
अररिया लोकसभा और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीटों के लिए 11 मार्च को होंगे उपचुनाव

पटना । बिहार में लोकसभा की अररिया और विधानसभा की जहानाबाद एवं भभुआ सीटों के लिए 11 मार्च को उप चुनाव होंगे। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपचुनाव के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। 14 मार्च को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे की घोषणा होगी। 13 फरवरी को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। 20 फरवरी को नाामांकन पत्र दाखिल होगा। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी। 23 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस होंगे। 

चुनाव आयोग द्वारा आज उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। इस उपचुनाव में राजद ओर यह राजग के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपचुनाव सत्तारुढ जदयू—भाजपा गठबंधन के साथ राजद के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं राजद सांसद तस्लीमुदृदीन के निधन से अररिया लोकसभा सीट खाली हुई है। जबकि राजद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन से जहानाबाद विधानसभा की सीट खाली है। भभुआ विधानसभा सीट भाजपा के आनंद भूषण पांडेय के निधन से खाली है। 
राजद के लिए उपचुनाव में अररिया और जहाहानाद सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की कठिन चुनौती है । वहीं सत्ता में सहभागी भाजपा के लिए भभुआ सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए प्रतिष्ठा दांव पर है। अररिया सीट पर जदयू और भाजपा की दावेदारी को लेकर खींचतान होने के आसार हैं। तस्लीमुदृदीन के बेटे सरफराज जदयू के विधायक है। जदयू अररिया से उन्हें उम्मीदवार बनाना चाहता है। जबकि पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही भाजपा इस सीट की दावेदार है। जदयू तीसरे स्थान पर रहा था। कांग्रेस भी इस सीट की दावेदार है। 
लोकसभा और विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद बिहार में सियासी उठापटक और जदयू के साथ भाजपा की सत्ता में साझेदारी में यह उपचुनाव होगा। लोकसभा के पिछले चुनाव में अररिया में राजद का भाजपा और जदयू मुकाबला था। भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी । इसके कारण इस सीट पर भाजपा दावेदारी करेगी। विधानसभा के चुनाव में जदयू—राजद ने भाजपा को मिलकर मुकाबला किया था। जदयू ने जहानाबाद में अपने सीटिंग विधायक अभिराम शर्मा को बेटिकट कर चुनावी तालमेल में राजद मुंद्रिका सिह यादव को चुनाव लड़ने का मौका दिया था। राजग की ओर से रालोसपा मुकाबले में थी। इस बार इस सीट के लिए रालोसपा के साथ जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और जदयू में दावा कर कर रहा है। जहानाबाद के सांसद होने के नाते रालोसपा के अरुण कुमार अपने पसंदीदा को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। भभुआ सीट को लेकर राजद एवं कांग्रेस में द्वंद्व हैं। राजद इस सीट से अपनी दावेदारी कर रहा है। वही कांग्रेस अ​ररिया लोकसभा एवं भभुआ विधानसभा सीट पर दावेदारी कर रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में होने से विपक्ष के लिए यह उपचुनाव और कठिन होगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS