ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाक की गोलीबारी में एक महिला की मौत, तीन जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2018 3:55:51 PM
पाक की गोलीबारी में एक महिला की मौत, तीन जवान घायल

जम्मू । जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा गुरुवार देर शाम से जारी गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। तीन में से दो घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर अस्पताल लाया गया है। भारतीय सेना भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
पाकिस्तान पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। इस दौरान पाक सेना मोर्टार शैल भी दाग रही है। इस गोलीबारी में अब तक सेना के तीन जवान घायल हो चुके हैं। तीन में से दो जवानों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हवाई मार्ग द्वारा उधमपुर सैन्य अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है। घायल जवानों की पहचान हवलदार लखवींद्र सिंह, हवलदार बावींद्र सिंह तथा लॉयंस नायक चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। 
भारतीय जवान भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच गुरुवार शाम को कृष्णा घाटी में पाक द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई तथा कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS