नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कला मेला में बड़ी संख्या में दक्षिण एवं लैटिन अमेरिकी देशों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। दिल्ली स्थित पेरू दूतावास ने भी अपने देश की कला, संस्कृति, सांस्कृतिक इतिहास, भाषा सहित सभी क्षेत्रों को लेकर भारतीय जनमानस को जानकारी मुहैय्या कराने के लिए अपना स्टॉल लगाया है।
पेरू के इस स्टॉल में पेरू की जनजातियों को लेकर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें वहां की जनजातियों को पहनावे, रहन-सहन और सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाया गया है। साथ ही पेरू की लोककलाओं और पेरू के इतिहास को लेकर जानकारी का प्रदर्शन किया गया है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएसीए) में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कला मेला का आयोजन किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय कला मेला में 200 से ज्यादा कलाकारों के स्टॉल लगे हैं| इसमें 30 से ज्यादा देशों के स्टॉल भी शामिल हैं। इन देशों में चीन, वेनेजुएला, पेरू, पुर्तगाल, श्रीलंका, पौलेंड, ट्यूनिशिया, मैक्सिको, बांग्लादेश,फिजी, पापुआ न्यूगिनी, यूके, स्पेन, ब्राजील सहित तमाम देशों के दूतावासों ने शिरकत की है। 4 फरवरी से शुरू हुआ ये प्रथम अंर्तराष्ट्रीय कला मेला 17 फरवरी तक चलेगा।