राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है जवाब
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 5:39:49 PMनई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के फायरिंग की खबर आ रही है। पाकिस्तान की तरफ से हुई ये गोलीबारी जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में की है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान कोई खबर नहीं मिली है। भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलीबार का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान ने 4 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलेबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने मिसाइल का भी इस्तेमाल किया था. इस हमले में भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद हो गए थे।