ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सहित 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 5:20:13 PM
बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सहित 33 लोगों पर  प्राथमिकी दर्ज

पटना बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह मामला भूमि सौदे से जुड़ा है। पटना के नजदीक दानापुर पुलिस स्टेशन में गिरिराज सिंह और अन्य के खिलाफ मामला रजिस्टर किया गया है। कैबिनेट मिनिस्टर गिरिराज और अन्य 32 लोगों पर दानापुर में कथित तौर पर 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन को बलपूर्वक हड़पने का आरोप लगा है। दानापुर के असोपुर गांव में रहने वाले नारायण प्रसाद ने हाल ही में एससी/एटी स्पेशल कोर्ट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 33 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 2 एकड़ से ज्यादा की जमीन को एक साजिश के तहत खरीदा और बेचा गया. बिहार के नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं।

दानापुर के पुलिस स्टेशन प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि 33 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हैं। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि इन सभी लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर किया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गिरिराज सिंह से इस्तीफे की मांग की है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS