ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
प्राचीन दुर्लभ पुरावशेष एवं कलाकृतियाँ खरीदेगा पुरातत्व विभाग
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 11:04:04 AM
प्राचीन दुर्लभ पुरावशेष एवं कलाकृतियाँ खरीदेगा पुरातत्व विभाग

रीवा, (हि.स.)। पुरातत्व विभाग द्वारा सौ साल से अधिक प्राचीन दुर्लभ पुरावशेष एवं कलाकृतियाँ खरीदी जाएंगी। इसमें राजघरानों एवं स्थानीय शैली के ऐतिहासिक परिवेश, दुर्लभता की श्रेणी और भूतकाल की स्थानीय घटना को प्रदर्शित करती कलाकृतियाँ शामिल होंगी।
 
पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्राचीन कलाकृति एवं पुरावशेष जिनके स्वयं के आधिपत्य में हैं, वे इसके प्रमाण उपलब्ध कराकर 15 मार्च तक अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्ताव जमा कर सकेंगे। प्राचीन सामग्री में दुर्लभ प्रतिमा, धातु प्रतिमा, अस्त्र.शस्त्र, ब्रांज प्रतिमा, कांस्य प्रतिमा, प्राचीन सिक्के, प्राचीन शिलालेख, प्राचीन दुर्लभ अभिलेख, पेंटिग और कास्य कलाकृति आदि शामिल होंगी।
 
इन सभी पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृतियों को पुरातत्व विभाग की क्रय समिति अनुशंसा के आधार पर इन सामग्री का मूल्य तय कर संबंधित से अनुबंध करवाया जायेगा। इस तरह की कलाकृतियाँ एवं पुरावशेष पुरातत्व विभाग की शासकीय सामग्री हो जायेगी। इन्हें किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जायेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS