राष्ट्रीय
पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया गया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 8:27:18 PM मुजफ्फरपुर | पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर मुजफ्फरपुर के मुस्लिम समाज में भारी गुस्सा और आक्रोश पनप रहा है। पाकिस्तान सेना की ओर से युद्ध विराम भंग करने, भारतीय सैनिकों पर गोली चलाने की घटनाओं के विरोध में मुजफ्फरपुर के आम मुसलमानों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी भी की। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना उग्र विरोध दर्ज कराया। सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. नूर आलम खान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भारत की सरकार से मांग किया है कि चार सैनिकों की शहादत के बदले चालीस पाक सैनिकों को मार गिराया जाए।