राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ फरवरी को त्रिपुरा आएंगे
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 8:21:41 PM आगरतला। आगामी पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए पहली दफा कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे। वे पहले त्रिपुरा के उत्तरी जिला स्थित कैलाशहर एवं बाद में सिपाही जिला के सोनामुड़ी आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए चाक-चौबन्द व्यवस्था की गयी है। विशेषकर प्रधानमंत्री के लिए तीन बुलेट प्रुफ वाहन राज्य में लाई गई है। इसके अलावा कड़ी सुरक्षा के लिए 52 एनएसजी अधिकारियों को भी राज्य में तैनात किया गया है। इसके पहले से ही राज्य में एनएसजी के कई कमान्डो नियुक्त किये जा चुके हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के इन दोनों कार्यक्रमों का निर्णय पहले से ही तय किया गया था। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के शान्तिरबाजार में भाषण देने की बात थी लेकिन बाद में यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद भारत-बांग्लादेश के अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र के सोनामुड़ी में कार्यक्रम तय किया गया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के बाद फिर त्रिपुरा आएंगे एवं इसके बाद वे आगरतला आएंगे।