ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राहुल कांग्रेस मुख्यालय पर लगाएंगे जनता दरबार
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 1:50:53 PM
राहुल कांग्रेस मुख्यालय पर लगाएंगे जनता दरबार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से पार्टी मुख्यालय पर जनता दरबार लगाएंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सप्ताह में दो दिन का वक्त बिताएंगे और एक दिन आम लोगों से मुलाकात करेंगे। इसकी शुरुआत वह बुधवार से करेंगे। बजट सत्र से पूर्व सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी ने हाल ही में ये प्रयोग अपनी गृह लोकसभा अमेठी में किया था। वे दिल्ली में भी इसको दोहराएंगे जिससे पार्टी की खोई जमीन को वापस पाया जा सके। हालांकि, जनता दरबार में सबसे बड़ा सवाल राहुल की (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) एसपीजी की सहमति का है। राहुल गांधी के इस कदम को पार्टी में नए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। जनता दरबार के जरिये राहुल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं और तकलीफों से रूबरू होना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS