राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर: अस्पताल में हमला कर पाकिस्तानी कैदी को छुड़ा ले गए आतंकी
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 1:35:01 PMश्रीनगर। जम्मू कश्मीर में राजधानी श्रीनगर में महाराजा हरिसिंह अस्पताल पर आतंकियों ने हमला कर एक पाकिस्तानी आतंकी को छुड़ा लिया है। आतंकी का वहां पर इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकी मौजूद सुरक्षा कर्मी का हथियार में छीनकर भाग गए हैं. इस हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया है। एक अन्य पुलिस कर्मी घायल भी हो गया है।
पुलिस ने बताया कि श्रीनगर अस्पताल के निकट गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद, इलाज के लिए ले जाया जा रहा पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के दौरान बच कर निकला. आतंकवादी का नाम नावेद जट बताया जा रहा है। नावेद लश्कर का आतंकी था। पुलिस ने अस्पताल की घेराबंद कर ली है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आतंकी रानीवाड़ी जेल से अस्पताल में लाया गया था। 2014 में नावेद जट को गिरफ्तार किया गया था। उस पर एक पुलिस इंस्पैक्टर की हत्या का आरोप है।