राष्ट्रीय
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की आपत्ति चिंताजनक : राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 8:27:55 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों द्वारा मुख्य न्यायाधीश की कार्यप्रणाली के बारे में सार्वजनिक रूप से आपत्ति प्रकट करने को अप्रत्याशित और दूरगामी प्रभाव डालने वाला बताया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को चार न्यायाधीशों के कथन पर एक प्रेसवार्ता में कहा कि इन न्यायाधीशों ने लोकतंत्र पर खतरे का जिक्र किया है जो एक चिंताजनक एवं विचारणीय बात है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत के न्यायाधीश बीएच लोया की रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।