ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
‘न्यू इंडिया’ विजन को सफल बनाने उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ताः शाह
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 3:36:11 PM
‘न्यू इंडिया’ विजन को सफल बनाने उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ताः शाह

नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और जन प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले एक वर्ष में पार्टी का देश में तीव्र गति से विस्तार हुआ है। पिछले वर्ष 25 सितम्बर से हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजनों का शुभारंभ किया था, जो साल भर चले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के हित के लिए दीनदयाल जी के सिद्धांतों और उनके दृष्टिकोण को लागू करते हुए 25 सितम्बर 2016 से 25 सितम्बर 2017 तक ‘गरीब कल्याण वर्ष’ मनाने का फैसला किया था। केंद्र सरकार व राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों के साथ गठबंधन के शासन वाले राज्यों ने इसका अनुसरण करते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा। 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केंद्र व भाजपा और सहयोगी दलों द्वारा शासित राज्य सरकारों के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ विजन का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि यह प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि 125 करोड़ देशवासियों का सपना है। भारत गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर पूरे देश में जाएंगे। शाह ने कहा कि अगले 5 साल देश भर में पार्टी कार्यकर्ता सरकार के कार्यों और जनहित की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे और न्यू इंडिया अभियान को सफल बनाने के काम में जुटेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों का जिक्र करते हुए हिंसा की राजनीति करने वाले लोगों और दलों का निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा से भाजपा और उसके कार्यकर्ता ड़रने वाले नही हैं। भाजपा व उसके कार्यकर्ता शांति और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। इस तरह की हिंसा और राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने में सक्षम हैं। शाह ने कहा कि अगले माह 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा केरल में पदयात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ेगी। इस पदयात्रा के जरिए भाजपा केरल की जनता को वामपंथी राजनीति के बारे में बताएगी और जनसमर्थन के माध्यम से हिंसा और इस तरह की राजनीति करने वालों को रोकेगी। उन्होंने कहा कि हिंसा का कीचड़ जितना फैलेगा भाजपा का कमल उतना ही निखर कर सामने आएगा।
्यक्षीय संबोधन में कहा कि देश के जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जनकल्याणकारी कार्यों से विश्व में भी देश का नाम उज्जवल कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें प्रगति को विस्तार दे रही हैं। किंतु हैरानी की बात है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश की उपलब्धियों को नकार कर भारत की गरिमा को कम करने का काम कर रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी के विदेश में दिए गए एक भाषण में केंद्र सरकार की ओलचना की निंदा करते हुए शाह ने आंकड़ों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। केंद्र सरकार का जोर गरीब कल्याण पर है। 60 करोड़ गरीब जनता आज अपना भविष्य़ सुरक्षित देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से भारत में वंशवाद को जरूरी बताया उसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है। शाह ने कहा कि भाजपा परफार्मेंस की राजनीति में विश्वास करती है। जनकल्याण और हर व्यक्ति की आकांक्षाओं को पूरा करने की राजनीति में ही भाजपा का विश्वास है। आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सरीखे शीर्ष पदों पर आसीन लोग अपने कार्यों के दम पर ही गरिमामयी पद पर हैं। इस आधार पर हम राहुल के वंशवाद की राजनीति को नकारते हैं।
बैठक उसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी ही शामिल होते हैं। पर इस बार दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। बैठक में संसद के दोनों सदनों के 336 भाजपा सांसद, अलग-अलग राज्यों से आए 1400 विधायक, 85 विधान परिषद सदस्य, 15 मुख्यमंत्री, 6 उप मुख्यमंत्री, भाजपा शासित राज्यों से आए 250 मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव व संगठन मंत्रियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पिछले वर्ष कोझिकोड का बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी के विस्तार के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का प्रस्ताव रखा था। जिसके परिणाम स्वरूप देश भर से 3,92,802 कार्यकर्ता विस्तारक बने। इन्होंने देश भर में बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के कार्य, नीति और सरकार की उपलब्धि, योजना, निर्णायक परिणाम के बारे में जनता को जानकारी दी। इस अवधि में 6 लाख 13 हजार बूथों पर विस्तारक पहुंचे। 1.50 लाख बूथों पर अगले कुछ दिनों में पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकारिणी को बताया कि 9.50 लाख बूथों में से विस्तारकों ने 7,63,947 बूथ कवर किया है। 4682 विस्तारकों ने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 6 से 12 माह तक के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया। शाह ने कार्यकारिणी में उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने विस्तारकों का धन्यवाद किया और ताली बजाकर उनका सम्मान किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS