ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत में टीकाकरण कवरेज 73.82 करोड़ से अधिक हुआ
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2021 10:27:48 PM
भारत में टीकाकरण कवरेज 73.82 करोड़ से अधिक हुआ

दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 72,86,883 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 73.82 करोड़ (73,82,07,378) से अधिक हो गया।  इन उपलब्धि को 75,25,766 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।




आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

10363703

दूसरी खुराक

8587937

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

18336456 

दूसरी खुराक

13991469

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

296771856

दूसरी खुराक

42838102

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

142908025

दूसरी खुराक

62511101

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

92721925

दूसरी खुराक

49176804

कुल

73,82,07,378

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 34,848 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.51% है।



केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 77 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 28,591 नए मामले सामने आए।



वर्तमान में सक्रिय मामले 3,84,921 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.16% हैं।




देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,30,125 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.18 करोड़ (54,18,05,829) जाँच की गई हैं।





देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 79 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.17 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.87 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 96 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS