ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धक पोतों की संचालन और युद्धक तैयारियों की नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने की समीक्षा
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2020 9:24:04 PM
भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धक पोतों की संचालन और युद्धक तैयारियों की नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने की समीक्षा

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धक पोतों की संचालन और युद्धक तैयारियों की समीक्षा की। वे कारवाड स्थित नौसेना केन्‍द्र पहुंचे जहां उन्होंने नौ सैनिकों  के साथ बातचीत की। उन्‍होंने युद्ध पोतों की क्षमता मजबूत करने के उपायों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। नौसेना प्रमुख ने आतंकी हमले के खिलाफ साइबर सुरक्षा और नौ-सेना कर्मियों की सुरक्षा पर जोर दिया।




बाद में एडमिरल करमबीर सिंह हैलिकॉप्टर से करियर बैटल ग्रुप की शुरूआत करने के लिए रवाना हुए। इस बैटल ग्रुप में विक्रमादित्य, विध्वंसक, फ्रिगेट और लड़ाकू पोत तथा हैलिकॉप्टर शामिल हैं। देश में ही निर्मित प्रक्षेपास्त्र विध्वंसक पोत चेन्नई का जलावतरण करते समय फ्लीट कमांडर ने उन्हें संचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हवा से हवा में मार करने वाले पोतों की लड़ाकू क्षमताओँ, पनडुब्बी रोधी ड्रिल और युद्धपोतों की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। नौसेना प्रमुख ने फ्लीट सपोर्ट पोत दीपक का भी उद्घाटन किया और पोत के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। वे विमानवाहक पोत विक्रमादित्य पर गए और करियर बैटल ग्रुप की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमता का निरीक्षण किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS