राष्ट्रीय
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 93.31 प्रतिशत के साथ लड़कियां लड़कों से रही आगे
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2020 12:41:28 PMनई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - सी बी एस ई ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 91 दशमलव चार छह प्रतिशत छात्र उर्त्तीण हुए हैं। इस वर्ष भी 93 दशमलव तीन एक प्रतिशत के साथ लडकियां लडकों से आगे रही हैं। कुल 90 दशमलव एक चार प्रतिशत छात्र और 78 दशमलव नौ पांच ट्रांसजेंडर उर्त्तीण हुए हैं। त्रिवेंद्रम क्षेत्र में सबसे अधिक 99 दशमलव दो आठ प्रतिशत और गुवाहाटी में सबसे कम 79 दशमलव एक दो प्रतिशत छात्र उर्त्तीण हुए हैं।
सीबीएसई ने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष छात्रों के उर्त्तीण होने वालों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। छात्र अपने परिणाम c b s e results.nic.in. पर देखे सकते हैं। यह परिणाम डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी देखा जा सकता है। एक टवीट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने परिणाम घोषित होने पर सभी संबंधित लोगों को बधाई दी। उन्होंने दोहराया कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और उत्कृष्ट शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है।