राष्ट्रीय
सी.बी.आई.सी द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2022 10:22:36 PMदिल्ली। सरकारी कार्य में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.आई.सी.) द्वारा दिनांक 14 से 29 सितम्बर,2022 तक हिन्दी पखवाड़ा, 2022 मनाया गया। सी.बी.आई.सी. के संबद्ध एवं अधीनस्थ सभी कार्यालयों में कार्मिकों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ जैसे निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी,वाद-विवाद आदि आयोजित की गई।
सी.बी.आई.सी. के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी, मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में पखवाड़े के अंतिम दिन दिनांक 29-09-2022 को एक समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस आयोजन में सी.बी.आई.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष सी.बी.आई.सी. ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करें कि सभी कार्यालयों के कार्य में अधिकाधिक हिंदी का उपयोग किया जाए। सदस्य प्रशासन, सी.बी.आई.सी. सुश्री संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक अधिकारी को राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में योगदान देना चाहिए और सभी आधिकारिक संचार के साथ-साथ दिन-प्रतिदिन के कार्यों में हिंदी का उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।