राष्ट्रीय
पूरे देश में 562 संक्रमित मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की, 41 संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2020 5:04:46 PMनई दिल्ली। देशवाणी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पूरे देश में 562 संक्रमित मामलों की पुष्टि की है, जिसमें 519 भारतीय और 43 विदेशी नागरिक हैं। मंत्रालय ने 41 मरीजों के स्वस्थ्य होने और पूरे देश में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। भारतीय चिकित्सा परिषद ने 22 हजार छह सौ से अधिक नमूनों में से 21 हजार 804 की जांच की है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में बढोतरी के बीच एक दम्पत्ति को दो सप्ताह अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई है। दम्पत्ति को 9 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, महाराष्ट्र में गुडी पडवा का पर्व मनाया जा रहा है।