राष्ट्रीय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा में केन्द्रीय बजट पर चर्चा का देंगी जवाब
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2020 11:50:19 AMनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सदनों के सदस्यों को संसद में आज उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा में केन्द्रीय बजट पर चर्चा का जवाब देंगी।
इसके पहले लोकसभा के सदस्यों ने कल रात केन्द्रीय बजट 2020-21 पर विस्तार से चर्चा की। विभिन्न पार्टियों के सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। बजट सत्र का पहला चरण आज समाप्त हो जाएगा और दूसरा चरण अवकाश के बाद अगले महीने की दो तारीख से शुरू होगा।