ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
ऑटो व ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, अन्य पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2019 2:53:52 PM
ऑटो व ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, अन्य पांच घायल

नालंदा। बिहार के नालंदा में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गिरियक थाना क्षेत्र में बिहारशरीफ-रांची एनएच पर एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि, पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ-रांची एनएच पर ऑटो सवारी लेकर आ रहा था। इसी बीच दूसरी छोर से एक अनियंत्रित ट्रक अॉटो को रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो मुख्य सड़क से काफी दूर जा कर गिर गया। तेज आवाज सुुनकर स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।
 
हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। टक्कर से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। राजगीर के डीएसपी सोमनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में कुछ नवादा के परनावां गांव के रहने वाले थे तो कुछ नालंदा जिले के कतरीसराय के कतरी गांव और गिरियक प्रखंड के थे। बताया जाता है कि ट्रक के टक्कर मारने के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS