नालंदा
अब देश में राम मंदिर हम बनाएंगे: तेजप्रताप
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 7:39:16 PMनालंदा। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने नालंदा में दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते समय एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
तेजप्रताप ने भाजपा को धोखा करने वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजद की सरकार आने पर वह आयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे और आरएसएस तथा भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगे।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर को मुद्दा बनाकर हमेशा लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक धर्म के लोगों द्वारा एक-एक ईट लगाकर किया जाएगा।