ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
राजगीर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम 17 मार्च से
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2017 2:38:49 PM
राजगीर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम 17 मार्च से

बिहारशरीफ (नालंदा)। राजगीर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम आगामी 17 मार्च से शुरू हो रहा है। यह समागम 19 मार्च तक चलेगा। इस समागम में 19 मार्च को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शामिल होंगे। राजगीर के कन्वेंशन हॉल में आगामी 17 मार्च से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। शुक्रवार से शुरू हो रहे इस समागम की तैयारियों की जानकारी देते हुए नालंदा के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने बताया कि बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा 16 मार्च देर शाम राजगीर पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा बौद्ध देशों से आने वाले डेलिगेटों के भी ठहरने का इंतजाम किया गया है। 
खास कर समागम के समापन के दिन इस समारोह में शामिल हो रहे महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा को लेकर पूरे राजगीर और नव नालंदा महाविहार तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समागम में विश्व के विभिन्न बौद्ध देश जापान, भूटान, चीन, थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका, मलेशिया, रूस, पोलैंड, नार्वे, नेपाल, मंगोलिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, कंबोडिया, हांगकांग, बांग्लादेश, सिंगापुर, ताइवान, इंडोनेशिया के कुल एक हजार बौद्ध प्रतिनिधि के अलावे हॉलीवुड के नामचीन स्टार, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री शिरकत करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS