ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुजफ्फरपुर: मैट्रिक के छात्र की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2022 11:05:08 PM
मुजफ्फरपुर: मैट्रिक के छात्र की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव

पटना। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के हाई स्कूल धनौर के पास बागमती नदी किनारे 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव फेंक दिया गया। मृतक की पहचान धनौर गांव के उमेश सिंह के नाती अंशु कुमार के रूप में की गई। उसके मुंह से खून गिरा था और शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले हैं। परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।






मृतक के नाना उमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि अंशु हाई स्कूल धनौर में 10 वीं कक्षा का छात्र था। वह औराई थाना के रामखेतारी निवासी रामाकांत पांडेय का पुत्र था। करीब 10 साल पहले मां की मौत के बाद से ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। ननिहाल में ही उसका लालन-पालन किया जा रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। 




देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो शव देखा। उमेश सिंह ने नाती की हत्या की आशंका जताई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS