बिहार
दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंग रेप में मुजफ्फपुर के दो युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2017 7:28:20 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
गमुजफ्फरपुर। संजीव कुमार।
दिल्ली में नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप के मामले में ब्रह्मपुरा के दो युवको को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी मुजफ्फरपुर विवेक कुमार के अनुसार दो अभियुक्त दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थें। बताया कि पकड़े गये दोनों युवकों का नाम आकश 19 व शिवम 18 हैं। अकाश के पिता पुजारी हैं जबकि शिवम में पिता सब्जी के थोक विक्रेता हैं। दिल्ली की तीन सदस्यीय पुलिस को मुजफ्फरपुर की पुलिस सहायता कर रही थी। हमलोगों ने दोनों अभियुक्तों को सेलफोन लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3 मई काे पीड़िता की मां ने दिल्ली के सकरपुर में एफआइआर लौज करायी थी। एफआइआर के अनुसार दोनों युवक पीड़िता के घर के समीप रहते थें। दोनों ने नाबालिक लड़की को अपने रूम पर बुलाया। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिकर उस नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।