बिहार
मुजफ्फरपुर में महिला को जबरन ऑटो से उतार ले गए युवक, फिर उसके साथ किया ये...
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 8:11:16 PMमुजफ्फरपुर । देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ बंद कमरे में सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। यहीं नहीं उसने शाेर मचाना शुरू किया तो आरोपितों ने उसका मुंह बांध कर उसे विवश कर दिया। इसके बाद अपनी मनमानी करते रहे। इसके बाद उसे एक चौक पर लाकर छोड़ फरार हो गए। इसके बाद वह बहन के घर किसी तरह पहुंची। रात उसने बहन के घर पर गुजारी। सुबह होने पर घर पहुंचकर घटना की जानकारी पति को दी। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सुबोध और अवधेश समेत एक अन्य को आरोपित किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। सभी फरार हैं। इधर, पीडि़ता का मेडिकल कराने की कवायद करने में भी पुलिस जुटी है।
पुलिस पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से बाजार गई थी। शाम को ऑटो से घर लौट रही थी। बाइक सवार आरोपितों ने ओवरटेक कर ऑटो रोक दिया। दो युवक ऑटो में बैठ गए। चालक को धमकाते हुए चौर वाले रास्ते में ले गए। वहां चालक को ऑटो से उतारकर भगा दिया।
इसके बाद उसे जबरन बाइक पर बैठाकर थोड़ी दूर आगे एक वकील के मकान में ले गए। कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों जबरदस्ती करने लगे।