मुजफ्फरपुर
बस के पलटने से एक की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2019 4:31:13 PMमुजफ्फरपुर। गायघाट थाना क्षेत्र में आज सुबह अनियंत्रित बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) गौरभ पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा एनएच-57 पर जारंगडीह गांव के पास हुआ। बस की गति अधिक थी। वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके बाद बस चालक एवं खालसी भाग गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त पूर्णिया जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश सिंह (50) के रूप में हुई है