ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मुजफ्फरपुर
लापता बच्‍चे का शव मिलने से आक्रोशित हुए लोग, घंटों किया हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 8:42:04 PM
लापता बच्‍चे का शव मिलने से आक्रोशित हुए लोग, घंटों किया हंगामा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से विगत 19 फरवरी से लापता चंदन कुमार पितामदन राय का शव गांव के चौर से शनिवार को मिली। इसकी सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। पुलिस के खिलाफ वे आक्रोशित थे।

थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार दल बल के  साथ मौके वारदात पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर आक्रोश और भड़क गया। थानाध्यक्ष पर  शुरू से ही लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि अगर थानाध्यक्ष सजग रहते व आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ होती तो मासूम की हत्या नहीं होती। लोगों ने दो जनप्रतिनिधियें पर इस कांड को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
 
शव बरामदगी के बाद लोगों के उग्र होने की खबर मिलने पर डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय कई थाने की पुलिस के साथ पहुंचे। इस बीच जिला से फोर्स मंगवाया गया। डीएसपी के साथ डाग स्क्वायड की टीम पहुंची। श्वान दस्ता के पहुंचते ही वह मृतक के शव के पास पहुंचा और आरोपी मो. शब्बीर के आंगन मे जाकर बैठ गया। इस बीच उसके घर का ताला तोड़कर जांच की गई। इसमे शब्बीर के घर के पीछे तेजाब का निशान मिला। वहीं उसके भूसे के घर मे खून लगा तिरपाल मिला।
 
आक्रोशित भीड़ थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  उसे सस्पेंड करने एवं वरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग कर रही थी। उक्त घटना के आरोप मे मो. शहजाद एवं मो अजीज अहमद को गिरफ्तार किया। इस घटना में शक के आधार पर पुलिस मो. शब्बीर व मुकेश को पहले ही जेल भेज चुकी है।
 
डीएसपी पूर्वी ने कहा कि इस मामले की अपने स्तर से जांच करेंगे। दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। इधर, सात घंटे के विरोध के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS