मुजफ्फरपुर, (हि.स.) | कड़कडाती ठण्ड में भी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में आदर्श बिहार छात्र संघ की महानगर इकाई द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद मेधा प्रतियोगिता-2018 में सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया |
स्वामी विवेकानंद मेधा प्रतियोगिता-2018 के संयोजक आलोक कुमार ने बताया कि आदर्श बिहार छात्र संघ द्वारा लगातार 17वें वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी | प्रतियोगिता में वर्ग 8वीं से 12वीं तक के कुल 334 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के जीवन से सम्बंधित 30 तथा बिहार सामान्य ज्ञान से सम्बंधित 30 कुल 60 प्रश्नों से युक्त प्रश्न पुस्तिका दी गयी थी |
प्रतियोगिता की अवधि 45 मिनट थी, सफल प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित स्वामी विवेकनद जयंती समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा | आयोजित प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. ध्रुव कुमार सिंह, सोनू कुमार, बिपिन कुमार, नदीम खान, मुकुल कुमार मोती, डॉ. पंकज पुरषोत्तम, डॉ. दानिश शब्बीर, राजवर्धन, कुमार अमित, डॉ. निरज कुमार, जफ़र आलम, परशुराम राय, मणिभूषण शर्मा, डॉ. बिपिन कुमार, मुनटून कुमार, चंद्रप्रकाश, किशोर कुमार, राजेश कुमार चौधरी, डॉ. कमलेश कुमार तथा विजय प्रकाश ने अपनी अहम भूमिका निभाई |