बिहार
सरकार नए सिरे से तय करे अल्पसंख्यकों की परिभाषा: गिरिराज
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2017 5:17:28 PMमुजफ्फरपुर। संजीव कुमार
बेबाक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहनेवाले केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता गिरिराज सिंह गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित परिसदन में प्रेसवार्ता आयोजित कर बिहार सरकार जोरदार हमला बोला। इस दौरान सरकार की विफलताओं को गिनाया। कहा कि बिहार में शराबबन्दी ढोंग है। मंत्री ने नीतीश सरकार के सात निश्चय पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शिक्षा का न होना और बिहार में शिक्षा की दयनीय स्थिति सुशासन बाबू की पोल खोलने के लिए काफी है।
उन्होंने समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए कहा कि सरकार को अल्पसंख्यक की परिभाषा नये सिरे तय करने की जरूरत, समय की मांग है। उन्होंने बिहार के किशनगंज जिले का उदाहरण देते हुए बताया की जिस जिले में अल्पसंख्यक 80℅ हो फिर वह अल्पसंख्यक कैसे हुए। उन्होंने शराबबन्दी का समर्थन किया लेकिन बनाये गए कानून को मजाक बताया। शराबबन्दी को एक ढोंग करार देते हुए राज्य सरकार को विकास कार्य से भ्रमित करने का एक प्रयास बताया।
कहा कि केंद्र व राज्यों का चुनाव एक साथ हो इसके लिए वह भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगे तथा आधार कार्ड से ईवीएम मशीन लिंक करने की मांग करेंगे,जिसके पीछे उनका तर्क है की बार-बार चुनाव का होना विकास कार्य को बाधित करता है।
उत्तर प्रदेश चुनाव के सम्बंध में श्री सिंह ने बताया कि वहां भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। श्मशान और कब्रिस्तान के जुमलो पर लगातार सवाल उठाने वाले विरोधियों पर प्रहार करते हुए उन्हें तुष्टीरण की राजनीती से बाज आने की सलाह दी।