बिहार
बूढ़ी गंडक का तटबंध टूटने से कोठिया पंचायत के सभी गांव बाढ़ में घिरे
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2017 6:19:12 PMमुजफ्फरपुर, (हि.स)। मुजफ्फरपुर शहर से सटे मुशहरी के रजवारा में बूढ़ी गंडक नदी का तटबंध टूटने से आसपास के कई गांवों में पानी भर गया है। सबसे भयावह स्थिति बगल के पंचायत कोठिया का है।
इस पंचायत के सभी गांवों को बाढ नें चपेट में ले लिया है। पंचायत की सड़कों पर तीन फीट पानी है और क्षेत्र के करीब 90 फीसदी घरों में पानी घुस गया है।
बाढ़ से करीब सात हजार की आबादी परेशान है। अधिकांश लोग गांवों से निकल कर शहर में शरण लेने चले गए हैं। पंचायत में सभी प्रकार की खरीफ फसल पानी में डूब गई है। पानी की तेज धार से जगह जगह सड़कें भी टूट गयी हैं। यह पानी लगातार मुजफ्फरपुर शहर की ओर तेजी से भाग रहा है। इस बीच लोगों की शिकायत है कि अभी तक आपदा राहत बचाव की चर्चा भी नहीं है।