ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
नगर निगम में हुए घपले-घोटाले की उच्च स्तरीय जांच शुरू
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 3:57:20 PM
नगर निगम में हुए घपले-घोटाले की उच्च स्तरीय जांच शुरू

मुजफ्फरपुर, (हि.स.)| मुजफ्फरपुर नगर निगम में हुए घपले-घोटाले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गयी है। बीते वित्तीय वर्ष में पेयजल, सफाई और रौशनी के नाम पर हुए खर्च में करीब दस करोड़ के घपले का आरोप उप-मेयर मानमर्दन शुक्ला ने लगाया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गयी शिकायत में उप-मेयर ने इसके लिए नगर निगम के नगर आयुक्त रमेश रंजन पर सीधे आरोप लगाए हैं। सरकार के निर्देश पर जिले के उप-विकास आयुक्त अरविंद वर्मा के नेतृत्व में उच्चाधिकारियों की जांच दल बनाई गयी है। उप-विकास आयुक्त ने नगर आयुक्त रमेश रंजन को अपने कार्यालय में तलब किया। उप-विकास आयुक्त ने नगर आयुक्त से घंटों तक पूछताछ की। यह पूछताछ उप-मेयर के सामने की गयी।

बाद में उप-मेयर ने बताया कि उनके द्वारा उठाए गये सवालों पर नगर आयुक्त से विन्दुवार पूछताछ उप-विकास आयुक्त कर रहे हैं। उप-मेयर ने जांच टीम पर पूरा भरोसा जताया है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम द्वारा जन सुविधा और नगर विकास के नाम पर करोड़ों खर्च किये गए थे| उप-मेयर ने करीब दस करोड़ के घपले का आरोप लगाया है|

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS