ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नीतीश से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने किया जाम और प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 5:42:36 PM
नीतीश से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने किया जाम और प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर, (हि.स) | तेजस्वी मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तीफा देने और महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने से नाराज राजद कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। 
दरअसल, नीतीश द्वारा अचानक भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाना राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा है। इसके विरोध में 500 से अधिक राजद कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के सदातपुर स्थित यादव चौक जाम कर दिया और बस, ट्रक, कंटेनर व कारों को आरी- तिरछी खड़ी कर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। 
गठबंधन के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद नेता मो. सज्जाद आलम ने कहा कि नीतीश कुमार को जनता ने वोट नहीं दिया था। जनता ने महागठबंधन को वोट दिया था। 
नीतीश कुमार ने ऐसा कर जनता के साथ छल किया है, मतदाताओं को धोखा दिया है। प्रदर्शनकारी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग कर रहे थे। राजद नेता मनीष कुमार ने कहा कि वे लोग सुबह सात बजे से यादव चौक पर टेंट लगाकर बैठे हैं। शाम छह बजे तक राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। उसके बाद वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेंगे। 
जाम लगा रहे लोगों में राजद के श्रीनारायण यादव, इंग्लिश यादव, मो. फरीद, सुधिष्ट राय, राजेंद्र राय, राजेंद्र कुमार यादव व अन्य मौजूद थे। इस कारण मुजफ्फरपुर शहर में भी यातायात प्रभावित हुआ।राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम करने से एनएच-28 के दोनों लेन और सर्विस लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जाम में फंसी गाड़ियों का काफिला सुबह 11 बजे तक कांटी से रामदयालु नगर पहुंच चुका था। कांटी पुलिस यादव चौक पहुंच चुका है। लेकिन, राजद कार्यकर्ता उनकी भी एक नहीं सुन रहे हैं। जाम का आलम यह है कि सुबह 11.30 बजे से शहरी क्षेत्र के कई प्रवेश प्वाइंट भी जाम हो गए और इसके कारण शहरभर में जाम लग गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS