बिहार
महिला ने अंचलाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 5:32:09 PMमुजफ्फरपुर,(हि.स.)। मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचलाधिकारी (सीओ) निशिकांत को एक महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
अंचलाधिकारी की भरे बाजार में जमकर धुनाई हुई। उक्त महिला ने अंचलाधिकारी पर ठगी और नौकरी के नाम पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया है। महिला ने अंचलाधिकारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने तथा 40 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाया है।
मंगलवार की शाम कार्यालय बंद होने के समय घटना से परिसर में अफरातफरी मच गई। गायघाट प्रखंड के हीं एक गांव की रहने वाली उक्त महिला के साथ उसकी मां भी थी। उसी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पिटाई से घायल हुई अंचलाधिकारी का प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक महिला भाग चुकी थी। देर रात तक इस संबंध में थाना में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।