ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
जलवायु जागरूकता अभियान और राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2022 8:51:03 PM
जलवायु जागरूकता अभियान और राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता

दिल्ली। आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान और राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के सूरत में 4 और 5 फरवरी 2022 को आयोजित मुख्य आयोजन 'आज़ादी का अमृत महोत्सव- स्मार्ट शहर: स्मार्ट शहरीकरण' से  जुड़े क्रियाकलापों के हिस्से के रूप में यह प्रतियोगिता 26 जनवरी 2022 तक सभी प्रतिभागियों के लिए खुली रहेगी। अभियान और प्रतियोगिता दोनों का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों को संवेदनशील बनाना, प्रतिभागियों को समाधानों के विचारों से अवगत कराना और शहरों में जलवायु से जुड़े क्रियाकलापों को बढ़ावा देना है।







जलवायु जागरूकता अभियान:

इस अभियान में नगर आयुक्त और मुख्य शहरी स्थानीय निकायों के प्रमुख तथा स्मार्ट सिटी सीईओ शामिल होंगे, जो शहरी जलवायु परिवर्तन और स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों तथा समाधानों के लिए युवाओं की सोच को प्रेरित करने के लिए अपने शहरों के भीतर स्कूलों और कॉलेजों सहित शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता पैदा करेंगे। नगरों की ओर से इस आयोजन से पहले अपने क्षेत्रों में निम्नलिखित गतिविधियों में से एक या अधिक का आयोजन किया जाएगा:

• जलवायु परिवर्तन जागरूकता अभियान: शहर के अधिकारी जलवायु परिवर्तन और सतत क्रियाकलापों के बारे में शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता पैदा करेंगे।



• जलवायु परिवर्तन पर सोशल मीडिया अभियान: शहर के अधिकारी एक सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाएंगे जहां शहर की अग्रणी हस्तियां जैसे मेयर/नगर आयुक्त/स्मार्ट सिटी सीईओ जलवायु संबंधी क्रियाकलापों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें उनके शहर के भीतर लागू किया जा सकता है। जिन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी उनमें अन्य बातों के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान, जल निकायों की सफाई, ई-कचरे की रीसाइक्लिंग, आवासीय तथा वाणिज्यिक भवनों के भीतर सौर ऊर्जा को अपनाए जाने पर जोर देना या कोई अन्य पहल जो जलवायु अनुकूलन या शमन से जुड़े क्रियाकलापों को बढ़ावा देती है।


• फोटोग्राफी प्रतियोगिता को बढ़ावा देना: जलवायु परिवर्तन के मूल विषय पर आधारित एक शहर स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का विवरण https://niua.org/c-cube/content/climate-change-awareness-campaign पर उपलब्ध है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS