जरूर पढ़े
कोरोनो महामारी के बीच बिना मास्क के हंस के पास बैठी महिला, गुस्से में पक्षी ने किया कुछ ऐसा...
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2020 10:04:43 AMसोशल मीडिया पर एक हंस और महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हंस ने महिला को सिखाया कि मास्क को कैसे लगाया जाता है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच फेस मास्क पहनना आवश्यक हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 के लिए एक प्रभावी और महत्वपूर्ण निवारक उपाय के रूप में फेस मास्क की सिफारिश की है और कई देशों ने बाहर कदम रखते समय इसे पहनना अनिवार्य कर दिया है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक महिला को एक पार्क में हंस के सामने बैठा हुआ देखा जा सकता है। उस वक्त महिला ने मास्क को मुंह के नीचे रखा हुआ था, जिससे उनकी नाक और मुंह उजागर हो रहा था। महिला के मुंह में मास्क को न लगा देखा, गुस्से में हंस उसके पास पहुंचा और चोच से उसके मास्क को मुंह पर लगा दिया। इस वीडियो को फ्रांस में फिल्माया गया था।
वीडियो पर फ्रेंच में कैप्शन में लिखा है, 'आपको बताया गया है, अपना मास्क पहनें.'