ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 5 फूड
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2019 12:52:14 PM
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 5 फूड

नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है। असल में यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ा रोग है। सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि ब्लड प्रेशर क्या होता है? तो चलिए आपको बता दें कि बीपी यानी ब्लड लेवल आपको कैसे प्रभावित कर सकता है? तो सबसे पहले बता दें कि रक्तचाप किसे कहते हैं। 
 
असल में हमारी नसों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर उस स्थिति को कहते हैं जब यह बहाव तेज हो जाता है। रक्त के इस प्रवाह को मापने के लिए एक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है जिसे स्फिग्नोमैनोमीटर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर दुनियाभर में फैल रही समस्या है। मसालेदार और चटपटा खाना ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही साथ जंक फूड भी आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं डॉक्टरी सलाह के अलावा एक ऐसे फूड जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे-
 
- लहसुन: लहसुन को ब्लड प्रेशर कंट्रोल का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये शरीर में कॉलेस्ट्रॉरल के लेवल को नियंत्रण में रखना, इम्युनिटी को सुधारना, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। कच्चा लहसुन भी इसमें मददगार है।
 
 
- प्याज: प्याज क्वेरसेटिन होता है( यह एक तरह का फ्लेवोनॉयड्स होता है, जो आपके रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। इसके सेवन के बाद ब्लड प्रेशर को तुरंत कम किया जा सकता है। भारत में इसे ज्यादातर सलाद और सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है।
 
- आंवला: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपने आहार में आंवला को शामिल कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आंवले का इस्तेमाल सुबह खाली पेट किया जाना चाहिए। आप आंवले के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
 
- विटामिन सी: अगर आप अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करेंगे तो यह आपको ब्लड प्रेशर को निंयत्रित रखने में मदद कर सकता है। असल में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए विटामिन सी की दवाईयों का भी सेवन किया जा सकता है।
 
- चुकंदर: ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए आप अपने आहार में चुकंदर को शामिल करें। आप चुकंदर को सलाद में शामिल कर सकते हैं, इसका जूस बना सकते हैं या इसकी स्टफ्ड रोटी तैयार कर सकते हैं। चकुंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड प्रेशर को चुटकियों में कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, बीटरूट में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम और आयरन मौजूद होता है। ये शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS