जरूर पढ़े
समुद्र में गिरे फोन को ढूंढ लाई व्हाइट व्हेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 12:45:09 PMनई दिल्ली। कहते हैं इस दुनिया में इंसान का हर किसी से एक खास नाता है, चाहे वो जानवर हो, मछली हो या फिर पक्षी। एक मनुष्य चाहे तो हर किसी से दोस्ती कर सकता है और हर किसी से प्यार। इंसान से व्हाइट व्हेल का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बेहद समझदार व्हेल का है जिसने समुद्र में गिरे एक महिला के फोन को बड़ी सहजता से खोजकर महिला को लौटा दिया।
व्हेल के इस समझदारी भरे कारनामे को वीडियो में कैद कर लिया गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट व्हेल और महिला का यह वीडियो नार्वे के हेमरफेस्ट बंदरगाह का है जहां कुछ लोग बोटिंग कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक व्हेल आस पास घूम रही थी। इसी दौरान बोट पर सवार एक महिला का फोन समुद्र में जा गिरा।
देखिए VIDEO
व्हेल की समझदारी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह व्हाइट व्हेल कोई आम नहीं बल्कि एक जासूस थी. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल की गर्दन के पास से एक पट्टे को निकालते दिखाया जा रहा है। व्हेल जासूस थी या नहीं लेकिन समझदार इतनी थी कि अपनी इसी समझदारी के बल पर उसने दुनिया भर को अपना कायल बना लिया है।